'ये रेशमी जुल्फें ...' अफ्रीका के इस शेर की जुल्फें देख लोग हुए दीवाने! देखें वायरल वीडियो

शेरों को अक्सर आपने जंगल में दहाड़ते या किसी हिरण या अन्य किसी शिकार के पीछे खूंखार अंदाज में दौड़ते देखा होगा। शेरों को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है जो अपने से कई गुना बड़े और भारी शिकार को गर्दन दबोच सेकेंडों में नीचे गिरा लेते हैं। लेकिन हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, इसमें शेर का अंदाज देखकर आप कह उठेंगे वाह! यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शेर के खूंखारपन की नहीं, बल्कि उसकी खूबसूरत जुल्फों की तारीफ हो रही है। 

सोशल मीडिया साइट Twitter पर एक अफ्रीकी शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शेर का ये दिलकश अंदाज देखकर भी हैरान रह जाएंगे। शेर एक खुले मैदान में बैठा धूप सेंक रहा है और उसकी लम्बी लम्बी जुल्फें हवा में ऐसे लहरा रही हैं जैसे किसी अदाकारा की रेशमी जुल्फें किसी फिल्म में लहराती दिखाई जाती हैं। इस वीडियो को लोगों ने खूब लाइक किया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें-

यह पूर्वी अफ्रीका के केन्या में मसाई मारा से आया वीडियो है जिसमें एक विशाल नर शेर का अयाल (चेहर और सिर के चारों तरफ बालों का झुंड) उसके चेहरे के चारों ओर उड़ रहा है। इसके बाल मदमस्त अंदाज में हवा के साथ लहरा रहे हैं और शेर आराम से धूप में बैठा हुआ यहां-वहां के नजारे ले रहा है। 

इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की जैसे बाढ़ आ गई है। वीडियो को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है। इस पर 80 हजार के लगभग लाइक्स भी आ गए हैं। यह वीडियो जो कोई भी देखता है, इसे पसंद जरूर कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘कौन सा हेयर प्रोडक्ट यूज करता है यह।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गॉर्जेस!’ इस तरह के और भी मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर मिल रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *