Amazon का ऑर्डर अब उड़कर पहुंचेगा आपके घर! कंपनी ने शुरू की ड्रोन सर्विस!

Amazon ने ड्रोन डिलीवरी की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने यह सर्विस अमेरिका में शुरू की है। जिसमें कस्टमर्स तक एक घंटे के अंदर सामान को डिलीवर करने की बात कही गई है। वर्तमान में सर्विस को कैलिफोर्निया और टेक्सास में शुरू किया गया है। इस सर्विस के बाद डिलीवरी में लगने वाला समय आश्यचर्यजनक रूप से कम हो जाएगा। रोड ट्रांसपोर्ट के जरिए जहां ऑर्डर कस्टमर तक पहुंचने में कम से कम एक दिन का समय लगता था, अब यह केवल 1 घंटे में कस्टमर्स तक पहुंचाया जा सकेगा। 

Amazon ने अपनी ड्रोन डिलीवरी सर्विस को अमेरिका के कैलिफोर्निया और टेक्सास में शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस सर्विस का नाम अमेजन प्राइम एयर (Amazon Prime Air) रखा है। IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में लॉकफॉर्ड, कैलिफोर्निया और कॉलेज स्टेशन, टेक्सास आदि में कुछ पार्सल ड्रोन के माध्यम से कस्टमर्स तक पहुंचाए गए हैं। इस सर्विस का जिक्र अमेजन ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में भी किया है। इसकी घोषणा ई-कॉमर्स साइट जून 2022 में ही कर चुकी थी। जिसमें पहली बार अमेजन प्राइम एयर के बारे में कंपनी ने बताया था। अब आखिरकार यह सर्विस शुरू कर दी गई है। 

अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से है। ड्रोन डिलीवरी सर्विस के बारे में कंपनी का कहना है कि उनका मकसद सुरक्षित तरीके से अपने ड्रोन्स को आसमान में ले जाना है। उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है और धीरे धीरे इस डिलीवरी सर्विस को अन्य कस्टमर्स तक भी पहुंचाया जाएगा। 

फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कंपनी को इसके लिए पार्ट 135 अप्रूवल 2020 में ही दे दिया था। इसमें कंपनी को ड्रोन से पैकेज डिलीवर करने की अनुमति मिल गई थी। लॉकफॉर्ड और कॉलेज स्टेशन के योग्य कस्टमर इसके लिए साइनअप कर सकते हैं और ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। अभी यह सर्विस हर जगह उपलब्ध नहीं है। कंपनी उस एरिया के कस्टमर्स को स्वयं ही इस बात की जानकारी देगी कि उनके एरिया में ड्रोन सर्विस उपलब्ध है या नहीं। ऑर्डर प्लेस करने के बाद कस्टमर्स को पार्सल डिलीवर होने का संभावित टाइम भी कंपनी की ओर से बताया जाएगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *