160MP कैमरा, 4800mAh बैटरी से लैस Honor 80 Pro फ्लैट डिस्प्ले जल्द होगा लॉन्च, डिटेल्स हुईं लीक

Honor ने हाल ही में Honor 80 GT, Pad V8 Pro tablet, Band 7, Smart Body Scale 3 और Router X4 Pro जैसे डिवाइसेज की घोषणा करने के लिए चीन में एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित किया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी Honor 80 Pro के फ्लैट डिस्प्ले वर्जन की भी घोषणा करेगी।

हालांकि, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया। एक चीनी लीकर ने दावा किया है कि घरेलू बाजार में डिवाइस जनवरी में एंट्री करेगा। फोन का टारगेट देश में ऑफलाइन मार्केट में एंट्री करना है। आपको बता दें कि Honor ने चीन में नवंबर में Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro को पेश किया। प्रो मॉडल में टॉप-मीडिल में एक पिल शेप का कैमरा कटआउट और कर्व्ड ऐज डिस्प्ले है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी कैमरा यूनिट है।

नए लीक पर बात करते हुए टिपस्टर ने आगे कहा कि Honor 80 Pro के फ्लैट डिस्प्ले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन बेसिक Honor 80 Pro  जैसे हैं। एक फ्लैट स्क्रीन के अलावा फोन एक अलग प्राइमेरी कैमरे से लैस होगा।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक फोटो और फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन  फुल एचडी + 1080 x 2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, 1920Hz PWM डिमिंग और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इस फोन में टॉप-सेंटर पोजीशन पर एक सिंगल पंच-होल है।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 मिलेगा। बैटरी के लिए Honor 80 Pro फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलेगी जो कि फ्लैट डिस्प्ले वर्जन को पावर देगी। यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 

इसमें एक प्लास्टिक मीडिल फ्रेम होगा। डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी मोटाई 7.2mm और वजन लगभग 186 ग्राम से 193 ग्राम होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में आने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि Honor 80 Pro में 6.78 इंच कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले है जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1224 x 2700 पिक्सल है। कैमरा के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2 मेगापिक्सल (डेप्थ) का ड्यूल कैमरा सेटअप है। वहीं रियर में 160 मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2-मेगापिक्सल (डेप्थ) का ट्रिपल कैमरा यूनिट है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *