8GB रैम, 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ Rs 8 हजार से कम में Samsung Galaxy F04 जल्द होगा लॉन्च!

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए साल में सस्ते फोन का गिफ्ट दे सकती है। खबर है कि कंपनी Galaxy F04 को नए साल की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। फोन की कीमत भी बेहद कम रहने वाली है जो कि 8 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। कंपनी ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में इसके बारे में दावा किया गया है। Galaxy F04 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें 6.5 इंच डिस्प्ले और 8जीबी तक वर्चुअल रैम देखने को मिल सकती है। 

Samsung नए साल 2023 में अपनी F सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च पर फोकस करेगी, ऐसा कहा जा रहा है। इस सीरीज में लेटेस्ट समार्टफोन लॉन्च के तौर पर कंपनी Samsung Galaxy F04 पेश किया जा सकता है। आईएएनएस की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। सैमसंग की एफ सीरीज अपने स्टाइलिश डिजाइन, लम्बी बैटरी और कम कीमत में अच्छे फीचर्स के लिए जानी जाती है। अब इसमें कंपनी 8 हजार से भी कम की कीमत में एक बेहद अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है। 
 

Samsung Galaxy F04 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अपडेट में कहा गया है कि सैमसंग के इस लो बजट में 6.5 इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी के बारे में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बजट फोन होने के बावजूद फोन में 5000एमएएच तक बैटरी दी जाने की संभावना है। इसमें 4 जीबी मेन रैम हो सकती है जिसके साथ में 4 जीबी रैम स्टोरेज में से वर्चुअल रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें कंपनी का रैम प्लस फीचर देखने को मिल सकता है। 

कंपनी की एफ सीरीज में Samsung Galaxy F41 को पहले मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था। यह फोन अक्टूबर 2020 में पेश किया गया था। फोन में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ जोड़ा गया है। Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। डिवाइस में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी मिलती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *