इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Ola का दबदबा, इस वर्ष बेची 1.5 लाख यूनिट्स

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric की मौजूदा वर्ष में बिक्री लगभग 1.5 लाख यूनिट्स की रही है। कंपनी ने पिछले वर्ष अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। इसकी योजना अगले कुछ वर्षों में कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। 

Ola Electric के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Bhavish Aggarwal ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, “हमने इस वर्ष लगभग 1.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। हम मिशन इलेक्ट्रिक के लिए कार्य में जुटे हैं। इसके तहत 2025 तक देश में बिकने वाले सभी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक और 2030 तक सभी कारें इलेक्ट्रिक का लक्ष्य हासिल किया जाना है।” कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बनाई है। 

इस वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेर भी शिकायतें की गई थी। हाल ही में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा। कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी अगले वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी। इसकी 2.5 KWh की लिथियम आयन बैटरी कंपनी के अन्य स्कूटर्स से स्मॉल है। इसके फ्रंट ड्रम ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसका वजन लगभग 99 किलोग्राम का है, जो इस प्राइस रेंज में इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले स्कूटर्स से हल्का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *