डाउनडिटेक्टर के अनुसार, देशभर में सुबह 10 बजे के आसपास जियो आउटेज के मामले बढ़ने लगे थे। सुबह 11:05 बजे तक 300 से ज्यादा कंस्यूमर्स ने जियो के साथ कनेक्टिविटी की समस्या रिपोर्ट किया। लगभग 59 फीसदी यूजर्स ने बताया कि वह मोबाइल इंटरनेट से कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे। यानी जियो की मोबाइल सर्विसेज और फाइबर सर्विसेज दोनों में आउटेज था।
#jio down internet is not working day by day …very poor network. First jio 4g network better karna chiye then 5g network batane suchna chaye..
— Arjun Dhamudia (@DhamudiaArjun) December 28, 2022
डाउनडिटेक्टर से पता चलता है कि यह आउटेज पूरे देश में रिपोर्ट किया जा रहा था। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में लोग परेशानी से जूझ रहे थे। लोगों ने ट्विटर पर अपने परेशानी बतानी शुरू की। कई लोगों ने झुंझलाहट में काफी कुछ कह डाला। लोगों ने बताया कि वह कस्टमर केयर सर्विस तक भी अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे थे।
@jioindia 5g 5g bolkar jio wale ne 4g network bhi sahi se nahi de pa rahe hai pure malad west server down hai internet to bilkul nahi chal raha hai @ashwinivainav
— ARBAZ (@arbazshaikh302) December 28, 2022
@JioCare Jio Fiber is down since morning, facing connectivity issues, cc lines are busy, live chat is not available, please look into this asap
— Shipika (@ShipikaPandita) December 28, 2022
बहरहाल, अब डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की शिकायतें कम हो रही हैं। ऐसा लगता है कि देशभर में जियो की सर्विसेज अब पहले की तरह काम कर रही हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं बताया है। आउटेज क्यों हुआ, यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जियो आउटेज पर जो भी लेटेस्ट अपडेट होगा, हम आपके साथ शेयर करेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
