108MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी, Snapdragon 695 5G चिप के साथ Wiko 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन बनाने वाली फ्रेंच कंपनी Wiko ने हाल ही में टीज किया अपना नया स्मार्टफोन अब लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.78 इंच का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह एक 5G प्रोसेसर है जो मिड रेंज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 108MP का कैमरा भी है जो कि क्वाड कैमरा सेटअप के अंदर मेन लेंस के रूप में है। इसमें सैमसंग का सेंसर इस्तेमाल किया गया है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Wiko 5G की कीमत, उपलब्धता

Wiko 5G को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। हाल ही में कंपनी ने चीन में टीज किया था। इसे सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन का 128 जीबी वेरिएंट 1999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) में आता है। वहीं, इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन (लगभग 26,000 रुपये) बताई गई है। यह फोन Huawei Nova 9 SE 5G का ही रिब्रैंडेड मॉडल बताया गया है। 
 

Wiko 5G के स्पेसिफिकेशंस

Wiko 5G में 6.78 इंच का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुलएचडी प्लस (2300×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 270Hz का टच सैम्पिलिंग रेट है और 378 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 94.85% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में Adreno 619 GPU की पेअरिंग है। फोन में HarmonoyOS दिया गया है। 

डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस सैमसंग का 108MP HM2 सेंसर है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है और चौथे लेंस के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 4000mAh बैटरी है जिसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन 0 से 60% केवल 15 मिनट में चार्ज हो जाता है। जबकि 35 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाता है। इसके डाइमेंशन 164x75x7.4mm हैं। फोन का वजन 191 ग्राम बताया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *