फिल्म ‘जेलर’ की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत का लुक काफी अलग है। फिल्म के पोस्टर में वह एकदम सिंपल लुक में हल्की दाढ़ी और चश्मा पहने नजर आ रहे है। अब तक फिल्म से कई और पोस्टर शेयर किए गए हैं। जिनमें एक बड़ा चाकू भी दिखाया गया है। इस चाकू को ऊपर किसी जंजीर से बाँधा गया है, जो खून से सनी हुई है। फिल्मे में ऐश्वर्या राय बच्चन फीमेल लीड किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज को लेकर अभी जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें की जेलर फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। नेल्सन का नाम साउथ के काबिल निर्देशकों में गिना जाता है। इनकी पिछली डायरेक्टेड फिल्म थलापति विजय के साथ ‘बीस्ट’ थी। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
ऐश्वर्या की आने वाली फिल्मों में जेलर के अलावा ‘गुलाब जामुन’ शामिल है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, फिल्म गुलाब जामुन पहले से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में पहले अभिषेक के नहीं होने की भी अटकलें थी लेकिन अब दोनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे।
फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया गया है। इसे अगले साल 4 मई को रिलीज किया जाएगा। इसकी शूटिंग की जा रही है। ऐश्वर्या के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
