Oppo Pad 2 टैबलेट और Watch 3 स्मार्टवॉच भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कीमत भी हुई लीक

Oppo Pad 2 और Oppo Watch 3 के जल्द ही भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। टैबलेट का आधिकारिक तौर पर पेश होना बाकी है, जबकि स्मार्टवॉच को चीन में इस साल अगस्त में जारी किया गया था। लेटेस्ट लीक में भारत में ओप्पो पैड 2 की अपेक्षित कीमत की जानकारी दी गई है। ओप्पो वॉच 3 की कीमत अभी भी पर्दे के पीछे है। हालांकि, लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टवॉच भारत में एक नए कलर वेरिएंट के साथ भी आएगी।
 

Oppo Pad 2, Oppo Watch 3 price in India, launch details

टिपस्टर मुकुल शर्मा की जानकारी का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट बताती है कि Oppo Pad 2 और Oppo Watch 3 को भारत में अगले साल मार्च या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो संभावित भारत लॉन्च से पहले चीन में टैबलेट को पेश कर सकती है।

इसके अलावा, ओप्पो पैड 2 की कीमत 20,000 से 25,000 के बीच हो सकती है। कंपनी ने पहले 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में भारत में Oppo Pad Air को लॉन्च किया था।

Oppo Pad 2 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बता दें कि इसका पिछला मॉडल Oppo Pad 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस 11-इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जुड़ा है। ओप्पो का यह टैबलेट 8,360mAh की बैटरी के साथ आता, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

रिपोर्ट में Oppo Watch 3 की अपेक्षित कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टवॉच को चीन में CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच में 372×430 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले शामिल है। इसमें 400mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 4 दिन की बैटरी लाइफ देती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *