जेम्स कैरून की ये हालिया रिलीज फिल्म अब एक के बाद एक फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ती जा रही है। फिल्म अपने पहले ही हफ्ते में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।
अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने रिलीज से अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में कर ली है। वहीं इसके अब तक की कमाई की बात करें तो इसने पहले वीकेंड में 193.6 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने अपने अंग्रेजी भाषा में 101.4 करोड़, हिंदी में 60.8, तेलुगु में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे वीकेंड मेंल भी इस फिल्म के शानदार कलेक्शन की रिपोर्टस है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में यानी शुक्रवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में पहले की मुताबिक बढ़ोतरी हुई और इसने अपने रिलीज के नौवें दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 227.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
जेम्स कैमरून बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 13 साल पहले फिल्म अवतार रिलीज किया था। जिसे दुनिया भर के लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म अवतार 2 इसी का सीक्वल है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टाइटैनिक ने लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद अवतार ने 24 हजार करोड़ का बिजनेस कर इसका रिकॉर्ड तोड़ा था।
