कॉमेडियन भारती ने लगाए ‘पतली कमरिया’ पर ठुमके, इंडस्‍ट्री के सिंगर भी नाचे, देखें वीडियो

Bharti Singh Dance Video : अपनी कॉमिडी से लोगों के बीच पहचान बनाने वालीं भारती किसी पहचान की मोहताज नहींं हैं। वह जहां भी होती हैं, लोगों को गुदगुदाए रखती हैं। जिस भी शो में पहुंच जाएं, लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। लोग उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं। इन दिनों भारती सिंह सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स को होस्ट कर रही हैं। शो की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। शो में मौजूद जूरी मेंबर भी झूमते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल, भारती इस वीडियो में ‘पतली कमरिया’ गीत पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर इस गाने ने धूम मचाई हुई है। स्‍टूडेंट्स तो खूब वीडियो अपलोड कर रहे हैं। भारती का वीडियो भी दिलचस्‍प है। डांस करते हुए वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वह जो स्‍टेप कर रही हैं, काफी शानदार हैं। उनके वीडियो को देख लोग उनके फैन हुए जा रहे हैं।  भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है।
 

भारती अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन वीडियोज को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। जब से भारती ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया है, वह ज्यादातर अपने बेटे से साथ वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। वह अपने पति हर्ष और बेटे गोला के साथ अपने फैंस के लिए फनी वीडियोज शेयर करती हैं। उनके चाहने वाले भी वीडियोज को लाइक करते हैं।

हाल ही में भारती मलाइका आरोड़ा के शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में बतौर गेस्ट पहुंची थी। जहां वह मलाइका पर कमेंट करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आई थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रोलर्स के लिए भी एक शो होना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *