Realme V23i हुआ लॉन्च, 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत इन धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Realme ने चुपचाप अपनी होम मार्केट में एंट्री-लेवल 5G फोन Realme V23i पेश कर दिया है। मई 2022 में मॉडल नंबर RMX3576 के साथ एक Realme फोन चाइना टेलीकॉम के डाटाबेस में नजर आया था। जहां पर इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चला और यह भी कंफर्म हुआ कि चीन में यह फोन Realme V23i के तौर पर लॉन्च होगा। कंपनी इस फोन को मई में रिलीज करने वाली थी, लेकिन इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ाया गया। यहां हम आपको रियलमी वी23आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme V23i के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Realme V23i में 6.56 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 1612 x 720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Dimensity 700 चिपसेट से लैस है। 

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 163.8 mm , चौड़ाई 75.1 mm , मोटाई 8.0 mm और वजन 185 ग्राम है।
 

Realme V23i की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Realme V23i के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 16,594 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह फोन Mountain Blue और Jade Black कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि यह साफ नहीं है रियलमी वी23आई चीन के बाहर मार्केट में आएगा या नहीं।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *