Motorola ने अमेरिकी बाजार में Moto G Play 2023 लॉन्च कर दिया है। Motorola ने बीते साल  Moto G Play 2021 को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया जो कि Snapdragon 460 SoC एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशंस के साथ एक बजट 4G स्मार्टफोन के तौर पर आया। अब कंपनी इसका अपग्रेड लेकर आई है। आइए इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Moto G Play (2023) के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Moto G Play (2023) में 6.5 इंच की IPS TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए एक पंच-होल कटआउट और अलग बेजेल भी हैं। कैमरा की बात करें तो मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 16MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑटो स्माइल कैप्चर, स्मार्ट कंपोजिशन और ड्यूल कैप्चर जैसे कई AI-इनेबल्ड कैमरा फीचर हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो यह Moto G Play (2023) में MediaTek Helio G37 चिपसेट है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस फोन में  एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Moto G Play (2023) की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Moto G Play (2023) की कीमत 169.99 डॉलर यानी कि 13,867 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन यूएस और कनाडा में उपलब्ध होगा। साथ ही यह दोनों देशों में एक ही दिन 12 जनवरी, 2023 को डेब्यू करेगा।  यूएस में रहने वाले ग्राहक Motorola.com, Amazon, या Best Buy से खरीद सकते हैं। वहीं कनाडा के ग्राहकों को Motorola.ca पर जाना होगा।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *