Viral Video:  मध्य प्रदेश में हो रही एक शादी में एक शख्स बिन बुलाए ही खाना खाने पहुंच गया। जहां पकड़े जाने के बाद उसे बर्तन धोने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं बर्तन धुलवाते हुए इस लड़के की वीडियो भी बनाई गई। वीडियो बनाने वाले ने इस लड़के से तमाम तरह के सवाल भी किए। वीडियो में पूछे गए सवाल से ये पता चला कि खाना खाने वाला एमबीए का छात्र है। पकड़े जाने पर उससे कहा गया कि, तुम जानते हो कि फ्री का खाना खाने की सजा क्या होती है?’ और इसके बाद उससे सारे बर्तन धुलवाए गए।

वीडियो बनाते हुए लड़के से कई और सवाल भी पूछे गए। वीडियो बनाने वाले ने छात्र से पूछा, क्या तुम अपने घर पर बर्तन नहीं धोते ? कहां के रहने वाले हो ? जिसका जवाब देते हुए छात्र बताता है कि वो जबलपुर का रहने वाला है और भोपाल से अपनी एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। जिस पर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है, तुम एमबीए कर रहे हो और तुम्हारे घर वाले तुम्हें पैसे नहीं भेजते ? तुम जबलपुर का नाम खराब कर रहे हो ? आगे वो व्यक्ति बर्तन धो रहे छात्र से पूछता है…प्लेट धोने के बाद तुम्हें कैसा लग रहा है ? जिस पर छात्र कहता है, ‘फ्री का खाना खाया है तो कुछ तो करना पड़ेगा।‘
 

इस घटना की ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए जिसे देखने के बाद लोगों ने इस तरह के व्यवहार को बहुत गलत बताया। एक यूजर ने कहा- ‘ये कुछ ज्यादा ही हो गया।‘ दूसरे ने कहा, ‘छात्र ऐसा करते हैं उसके लिए इस तरह की सजा ठीक नहीं है।‘ वहीं एक यूजर ने कहा कि, ‘अगर वो खाना खा चुका था तो पैसे ले लेते।‘ तो एक यूजर ने लिखा, ‘वीडियो बनाने वाले से प्लेट चटवाकर साफ करनी चाहिए।‘

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *