Singham Again Movie:  अजय देवगन की फिल्म दृश्य्म 2 ने रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई की है। कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए ये फिल्म इस साल 2022 की सबसे हाई ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। अजय ने दृश्यम 2 के रिलीज के कुछ समय बाद ही अपनी अगली फिल्म भोला का भी एलान कर दिया था। अब खबर है कि अजय जल्दी ही रोहित शेट्टी के साथ उनकी सिंघम अगेन में भी नजर आने वाले हैं।

अजय सिंघम अगेल’ से मचाएंगे धूम

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम के तीसरे भाग के लिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने का फैसला ले लिया है। सिंघम के इस तीसरे पार्ट को भी रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्में उनके नाम से ही हिट होने लगती है। अब तक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों को जिस कदर से ऑडियंस को बांधे रखा है, उससे ये बात तो तय है कि उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी। अजय की फिल्म भोला की ज्यादातर शूटिंग की जा चुकी है। भोला के बारे में बता दें कि ये फिल्म तमिल की कैथी की रीमेक है।

जल्दी ही रिलीज होगी भोला

दृश्यम 2 के बाद अजय भोला की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। अब जब भोला की शूटिंग लगभग खत्म होने को है और ये सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अब अजय रोहित शेटटी की इस फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय इन दिनों बॉलीवुड में छाए हुए हैं। जिस तरह से वो बैक टू बैक जबदस्त फिल्में कर रहे हैं उससे फिल्म इंडस्ट्री में उनका जलवा छा गया है। वहीं उनके फैंस भी उनकी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन की आगामी फिल्में दृश्यम 2 की तरह दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *