पटना- बिहार में शराबबंदी अभियान को सफल करने की बड़ी जिम्मेवारी जीविका दीदियों के जिम्मे है वही जीविका दीदी लगातार शराबबन्दी को असफल करने में संलिप्त लोगों को पकड़वाने का भी काम कर रही है। साथ ही लोगों को जागरुक भी कर रही है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी समाज सुधार अभियान को लेकर बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय में विभाग उनको और भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का काम करेगी। वही नालंदा ,छपरा ,गया सहित कई जिलों में जहरीली शराब से हो रही मौत को लेकर भी कहा कि जो लोग भी जहरीली शराब का सेवन कर रहे हैं उन पर विभाग भी अपनी नजर रख रहा है। जो भी शराबबंदी अभियान को असफल करेंगे वैसे लोगों पर कानूनी डंडा जोर शोर से चलेगा। मंत्री श्रवण कुमार लगातार जीविका दीदियों के काम को लेकर तारीफ करते रहे हैं।
By anandkumar
आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।
