FIFA World Cup 2022 कतर में हो रहा है। दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की शुरुआत रविवार को हुई। कतर के अल खोर में अल बायत स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई। इस दौरान मॉर्गन फ्रीमैन और बीटीएस आर्टिस्ट जंग कूक आदि शामिल थे। हालांकि Jio Cinema ने इस दौरान भारतीय यूजर्स को बहुत नाराज किया। बफरिंग के चलते भारतीय फैंस के लिए ओपनिंग सेरेमनी स्ट्रीम करना मुश्किल हो गया। उसके बाद कई यूजर्स ने सबसे बड़े इवेंट के दौरान खराब स्ट्रीमिंग प्रदान करने के लिए ट्विटर पर जमकर आलोचना की।

पहले मैच में ही Jio Cinema की बफरिंग
हालांकि यह परेशान सिर्फ ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही नहीं हुई बल्कि यूजर्स को इक्वाडोर और कतर के बीच खेले गए मैच देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। Jio Cinema के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने उसके तुरंत बाद पोस्ट किया कि बेहतर स्ट्रीमिंग क्वालिटी एक्सीपीरियंस करने के लिए यूजर्स को ऐप को अपडेट करने की जरूरत है। इसके बाद फैंस ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। हालांकि यूजर्स को अपडेट करने के बाद भी समस्या का सामना करना पड़ा। Jio Cinema ने ट्वीट किया था कि वे इस दिक्कत पर काम कर रहे हैं। यहां हम आपको यूजर्स के ट्विटर रिएक्शन के बारे में बता रहे हैं।
 

 

Jio Cinema पर फ्री में हो रही स्ट्रीमिंग
आपको बता दें कि भारत में Viacom18 स्पोर्ट्स ने ऐलान किया था कि FIFA World Cup 2022 के सभी मैच Jio Cinema पर लाईव स्ट्रीम किए जाएंगे। इस दौरान दर्शकों को जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में ये कंटेंट देखने को मिलेगा। Jio Cinema ऐप को सभी टेलीकॉम यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एप्पल और एंड्रॉयड सभी डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ऑनलाइन Voot Slect पर भी यह इवेंट देखा जा सकता है। वहीं Sports 10 और Sports 18 HD पर भी यह इवेंट देखा सकता है।

FIFA World Cup 2022 विजेता टीम को मिलेंगे 3.2 अरब रुपये
FIFA World Cup 2022 का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला 29 दिनों तक चलेगा। इस इवेंट में दुनिया की 32 टीमें शामिल खेल रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप में कुल 64 मैच खेले जाएंगे। जो भी टीम फीफा वर्ल्ड कप में विजेता बनेगी उसे 42 मिलियन डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 3.2 अरब रुपये मिलेंगे।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *