आंखों में काजल, माथे पर बिंदिया, होंठों पर गहरी लाल लिपस्टिक और चमकती बनारसी साड़ी … आप सोच रहे होंगे किसी एक्ट्रेस के लुक की बात की जा रही है, लेकिन नहीं! हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की। फिल्म हड्डी में उनका लुक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है। अपनी एक्टिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से सबके दिलों पर राज करने वाले नवाजुद्दीन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। नवाजुद्दीन की अगली फिल्म हड्डी में उनका लुक मेकर्स ने रिवील कर दिया है। नवाजुद्दीन के इस लुक को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। नवाजुद्दीन के इस लुक को देखकर फैंस भी बहुत एक्साइटेड लग रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके लुक को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने ट्रांजेंडर्स के साथ काम करने का अपना अनुभव भी बताया है। 

हड्डी फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म है। उन्होंने फिल्म में अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद देखने वाले हैरान हो गए हैं। नवाजुद्दीन ने गोल्डन बॉर्डर वाली हरी बनारसी साड़ी पहनी है। उनके कानों में झुमके, माथे पर बिंदिया, आंखों में काजल और होंठों पर गहरी लाल लिपस्टिक है। पोस्टर में नवाजुद्दीन किन्नरों के एक झुंड में खड़े हैं और सवालिया निगाहों से कैमरे की ओर देख रहे हैं। उनका ये अवतार देखकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। नवाजुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर हड्डी फिल्म से अपने इस लुक का पोस्टर शेयर किया है। 

नवाजुद्दीन के इस लुक को देखकर फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ करने लगे हैं। उनके एक चाहने वाले ने तो यहां तक कह दिया- ‘पहली नजर में मुझे तो लगा कि रवीना टंडन है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘वाऊ!’ नवाजुद्दीन इस फिल्म में किन्नरों के साथ काम करते दिखाई देंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक मंझे हुए कलाकार हैं और उनकी खासियत है कि उन्हें कोई भी रोल दे दिया जाए, वे उसमें पूरी तरह घुल जाते हैं। इसका उदाहरण हमें उनकी कई फिल्मों में देखने को मिला है, जिनमें से मांझी भी एक फिल्म है। फिर चाहे कैरेक्टर निगेटिव हो या पॉजीटिव, वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करते हैं। 

फिल्म हड्डी की बात करें तो यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है। इसके लिए अभी तक किसी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन अजय शर्मा ने किया है। फिल्म को आनंदिता स्टूडियो और जी स्टूडियो के द्वारा बनाया जा रहा है जिसमें राधिका नंदा और संजय साहा शामिल हैं। फिल्म के बारे में खुद नवाजुद्दीन का कहना है कि उन्होंने अभी तक ऐसे किसी किरदार में काम नहीं किया है। यह फिल्म उनकी अभी तक आई फिल्मों से बिल्कुल हटकर होगी। ऐसे में देखना होगा कि नवाजुद्दीन हड्डी फिल्म से दर्शकों के मन पर क्या छाप छोड़ने वाले हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *