भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S तीन छोटे उपग्रहों को साथ लेकर शुक्रवार, 18 नवंबर को उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रक्षेपण का समय सुबह 11.30 बजे तय किया दया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रॉकेट के प्रक्षेपित होने से तीन घंटे पहले उलटी गिनती शुरू होगी। इसके अलावा, सिंगल-स्टेज रॉकेट ठोस ईंधन पर चलेगा, जिससे उलटी गिनती का समय भी कम हो गया है।

TOI के अनुसार, Vikram-S तीन छोटे उपग्रहों को साथ लेकर शुक्रवार, 18 नवंबर को सुबह 11:30 मिनट पर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट कहती है कि एक समाचार एजेंसी को ISRO के एक  वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “रॉकेट के प्रक्षेपित होने से तीन घंटे पहले उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। रॉकेट के शुक्रवार सुबह 11.30 बजे लॉन्च होने की उम्मीद है। उलटी गिनती का समय कम है, क्योंकि यह एक छोटा रॉकेट है।” 

इसके अलावा, अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया है कि सिंगल-स्टेज रॉकेट ठोस ईंधन से संचालित होता है, जिसने उलटी गिनती के समय को भी कम कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि रॉकेट श्रीहरिकोटा रॉकेट बंदरगाह पर इसरो के साउंडिंग रॉकेट लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।

इसी के साथ, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) रॉकेट विकसित करने और उड़ाने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बनने जा रही है। हैदराबाद स्थित रॉकेट स्टार्टअप की स्थापना जून 2018 में पवन कुमार चंदना और नागा भारत डाक द्वारा की गई थी। अब तक, कंपनी ने 526 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इसमें लगभग 200 कर्मचारी हैं।

वहीं, रॉकेट की बात करें, तो Vikram-S का वजन 545 किलोग्राम है और यह 6 मीटर लंबा रॉकेट है। यह अपनी पहली उड़ान में स्पेस किड्ज इंडिया, बाजूमक आर्मेनिया और एन-स्पेस टेक इंडिया के तीन सैटेलाइट्स को ले जाएगा।

ISRO के अनुसार, लिफ्टऑफ के बाद 25 सेकंड में और 17.9 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट का इंजन जलेगा और 81.5 किमी की ऊंचाई पर यह अपना पेलोड निकालेगा।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *