पटना : शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर देश के अग्रणी युवा संगठन आयुष्मान भारत फाउंडेशन व नई दिशा परिवार द्वारा आज आयुष्मान भारत के पदाधिकारी चेतन थिरानी जी के सफल संयोजन मे आज निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना शहर की मेयर सीता शाहु जी रही l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर आर के गुप्ता जी रहे l आज का यह आयोजन पटना के पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनाल गंज गायघाट पटना मे आयोजित हुआ l शिविर में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने हेतु डाक्टर की टीम डाक्टर आर के गुप्ता जी के नेतृत्व मे डाक्टर आर के चंद्रा ,डाक्टर रोमा कुमारी , डाक्टर शौर्य , डाक्टर अभय कुमार , डाक्टर अभय कुमार जी उपस्थित रहे l सभी डाक्टर ने अपनी बेहतर सेवाए नर सेवा नारायण सेवा के रूप मे दिए l वही समाज सेवी चेतन थिरानी , बसंत थिरानी , अनुराग समरूप, प्रेम कुमार, अधिवक्ता उज्जवल राज , काशीनाथ सर्राफ़ , राजेश वल्लभ उपस्थित रहे । इन सभी गणमान्यों लोगों को समाज मे उनके बेहतर सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया l आज के इस शिविर मे लगभग 300 से ज़्यादा लोगों तक स्वास्थ्य परामर्श व दवाए उपलब्ध कराई गई l कार्यक्रम के संयोजक चेतन थिरानी जी ने बताया हम सबका लक्ष्य मानव सेवा करना है जिसके हेतु हम सब समय समय पर ऐसे अनेक कार्यक्रम देशभर के अनेक भागो मे करते रहते है l डाक्टर आर के गुप्ता जी ने सभी आए हुए गणमान्य लोगों को धन्यवाद देते हुए कहे की हम सबका उद्देश्य सेवाम परमो धर्मह है जिसके हेतु हम सब अनवरत लगे है l
By anandkumar
आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।
