OnePlus जल्द ही भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है। आने वाले हफ्तों में कंपनी OnePlus TV 55 Y1S Pro को भारत में लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है किOnePlus का 55 इंच का स्मार्ट टीवी काफी जल्दी भारत में दस्तक देगा। Y1S Pro सीरीज में वर्तमान में भारत में दो मॉडल OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro शामिल हैं।

आगामी OnePlus TV 55 Y1S Pro भारत में लॉन्च होने के बाद लाइनअप में सबसे टॉप पर होगा। OnePlus के नए स्मार्ट टीवी की कीमत करीबन MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, 40 हजार रुपये है।  इसके अलावा टिपस्टर इशान अग्रवाल का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। यूजर्स को आगामी OnePlus TV 55 Y1S Pro में ये फीचर्स मिलेंगे।

OnePlus TV 55 Y1S Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस: स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन और एचडीआर + 10 कंटेंट सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी गई है। वनप्लस टीवी को मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के लिए सपोर्ट के साथ आ सकता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो OnePlus TV 55 Y1S Pro में 24W स्पीकर भी मिल सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो OnePlus TV 55 Y1S Pro भी एंड्रॉयड पर काम कर सकता है, हालांकि Android TV वर्जन का पता नहीं चला है। उम्मीद की जा सकती है कि यह Android TV 10 अपडेट होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो वनप्लस स्मार्ट टीवी में 230 से ज्यादा लाइव चैनल्स के सपोर्ट के साथ-साथ Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स पहले से लोड आ सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बहात करें तो वनप्लस टीवी कनेक्ट 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा जो कि यूजर्स को वनप्लस स्मार्टफोन के जरिए डायरेक्ट टीवी पर कास्ट करने की अनुमति देगा, जिसमें वाई-फाई या सेलुलर कनेक्शन इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। OnePlus TV 55 YS Pro में गेम मोड और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) भी मिल सकता है। अन्य फीचर्स में किड्स मोड, गूगल एसिस्टेंट सपोर्ट और Amazon Alexa का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, तीन HDMI 2.1, दो USB 2.0, RJ45 ईथरनेट और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट मिल सकता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *