दुनिया की जनसंख्या आठ अरब से ज्यादा हो गई है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में जन्मी बच्ची Vinice Mabansag को दुनिया को धरती पर आठ अरबवें व्यक्ति के तौर पर माना गया है। वैश्विक जनसंख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगभग 12 वर्ष लगे हैं। भारत अगले वर्ष चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। 

फिलीपींस के कमीशन ऑन पॉपुलेशन एंड डिवेलपमेंट ने Vinice के जन्म का जश्न मनाया और मां के साथ बच्ची के फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ लिखा, “मनीला में एक बच्ची के जन्म के बाद दुनिया ने जनसंख्या के लिहाज से एक बड़ा आंकड़ा पार किया है। बेबी Vinice का डा जोस फाबेला मेमोरियल हॉस्पिटल के स्टाफ और कमीशन ऑन पॉपुलेशन एंड डिवेलपमेंट के प्रतिनिधियों की ओर से स्वागत किया गया।”  

इस मौके पर United Nations Population Fund (UNFPA) ने ट्वीट किया, “आठ अरब उम्मीदें। आठ अरब सपने। आठ अरब संभावनाएं। हमारी धरती अब आठ अब लोगों का घर है।” संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, 2030 तक वैश्विक जनसंख्या बढ़कर लगभग 8.5 अरब तक पहुंच सकती है। विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी की गई ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स’ रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 से 2050 के बीच 61 देशों की जनसंख्या एक प्रतिशत या इससे अधिक घट सकती है। इसके पीछे पलायन जैसे कारण होंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव,  Antonio Guterres ने कहा, “इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ऐसे दिन पर आया है जब हमें धरती के निवासियों की संख्या आठ अरब से अधिक होने का अनुमान है। यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी साझा मानवता की पहचान करने और जीवनकाल को बढ़ाने और मातृत्व और बाल मृत्यु दरों को कम करने वाली मेडिकल सेक्टर की उपलब्धियों पर आगे बढ़ने का अवसर है।” 

इसके साथ ही Antonio का कहना था, “हमारी धरती की देखभाल करने की हमारी साझा जिम्मेदारी को याद दिलाने के साथ ही यह इस पर विचार करने का भी क्षण है कि एक दूसरे के प्रति हमारी प्रतिबद्धताओं को लेकर कहां कमी हो रही है।” वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि में से आधी से अधिक आठ देशों में होगी। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया, इथोपिया, कॉन्गो और मिस्र शामिल हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *