पटना, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउडेशन के सौजन्य से दीदीजी संस्कारशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया, जहां बच्चों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।
दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर कुरथौल (राजपूताना) फूलझड़ी गार्डेन स्थित दीदी जी संस्कारशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव मौजूद थे उन्होंने कहा कि दीदी फाउंडेशन सामाजिक क्षेत्र सराहनीय कार्य कर रहा है । उन्होंने सभी लोगों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार , समाजसेवी मिथिलेश सिंह , समाजसेवी चुन्नू सिंह , जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप , पार्श्व गायक दिवाकर कुमार वर्मा भी मौजूद थे , दिवाकर कुमार वर्मा ने भक्ति गीत गाकर लोगों को मुग्ध किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान से सम्मानित समाजसेविका डा.नम्रता आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से किया। इस कार्यक्रम में संस्कारशाला के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने बाल-गोपाल, राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर सभी का मन मोह लिया।राधा-कृष्ण के अलावा छात्र वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी को मनमोह लिया। छात्र बांसुरी बजाने से लेकर माखन चोर और श्रीकृष्ण की लीलाओं के विभिन्न दृश्यों को करते हुए नजर आए। बच्चों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने उनका खूब उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र भगवान श्रीकृष्ण की मक्खन हांडी, बांसुरी और झूलना को मनमोहन तरीके से सजाया।
डा: नम्रता आनंद ने बच्चों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का महत्व बताते हुए उन्हें कर्तव्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का महत्व बताते हुए कर्तव्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुये कहा कि हम सभी श्री कृष्ण के दिखाए आदर्शों, गीता के उपदेशों एवं कर्मयोग के ज्ञान को आत्मसात करने का संकल्प लें!भगवान श्री कृष्ण सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें।कृष्ण जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्रीकृष्ण भगवान को, मेरा शत शत प्रणाम. हैप्पी जन्माष्टमी 2021 !
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों में निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, अंकित कुमार ,गौरी कुमारी, पवन कुमार ,रोहित कुमार, निशु कुमार,सोनाली, कश्यप ,प्रिया, रागिनी, सलोनी, लाडो ,खुशबू, प्रीति, प्रियंका, प्रीति, स्वीटी, श्रुति, वैष्णवी, प्रियंका, काजल, निशू ,नेहा, शिवानी ,रितिका,पीहू परी, चिंकी प्रिया, प्रिया, मुस्कान, काजल, अंजलि, अंशु, चांदनी, अंचल, काजल, नंदिनी, सुनीता रिमझिम, सिमरन,बिंदिया और रौशन समेत 75 बच्चे शामिल थे।
।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष तौर पर रंजीत ठाकुर निरंतारा हर्षा नियति सौम्या अंकित कुमार पिंटू कुमार गौरी कुमारी रौशन कुमार सौरव कुमार बिट्टू कुमार सूरज कुमार अंजली कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसके अलावा पवन कुमार ,गौरी कुमारी, गोलू ,रोहित, निशू प्रियंका, नेहा, ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *