पटना के पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरु प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव जाति जनगणना के संदर्भ में लगातार कह रहे हैं कि पषु-पक्षी, वृक्ष, पौधे और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गणना होती आ रही है। उन्होंने पूछा कि क्या तेजस्वी यादव की दृष्टि में पषु पक्षी और दलित जनजाति एक समान है? आज भारतीय जनता पार्टी पटना प्रदेष कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से अपने इस सतही बयान पर पुनर्विचार करने और अतिशीघ्र क्षमा मांगने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राजद नेता की इस ओछी टिप्पणी से बिहार के 20 प्रतिषत से अधिक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंची है। राष्ट्रीय जनता दल की सांगठनिक सोच गैरदलित शुरू से रही है। चाहे बथानी टोला, सेनारी और बारा नरसंहार का विषय हो या 1990 में रामसुंदर दास को मुख्यमंत्री बनने से रोकने का प्रयास हो । लगातार राष्ट्रीय जनता दल ने यह सुनिश्चित किया है कि हाशिये के समाज को सम्मान और शासन-प्रशासन में भागीदारी और प्रतिनिधित्व नहीं मिले।

गुरु प्रकाश ने कहा कि समाजिक न्याय के नाम पर राजनीति करने वाले ऐसे राजनैतिक संगठनों ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का कल्याण किया है। चार्टर हवाई जहाज में बैठकर अपना जन्म दिन का केक काटने वाले जब गरीब कल्याण की बात करते
हैं तो उनका पाखंड और स्पष्ट हो जाता है। इस सतही टिप्पणी के बाद अगर तेजस्वी यादव ने इस बयान पर दलित समाज से माफी नहीं मांगी तो पूरे बिहार में दलित समाज अपने अस्मिता के अपमान का विरोध करने के लिए आंदोलन करने से भी नहीं हिचकेगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट , राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *