Chandra Grahan 2022 : देशभर में आज चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) होगा, जिसे भारत के विभिन्‍न शहरों में देखा जा सकेगा। चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी भारत में चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का होगा। भारत में चंद्रग्रहण का सबसे बेहतरीन नजारा देश के पूर्वी भागों में दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी समेत पूर्वी भारत के तमाम शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति होगी। इन इलाकों में 25 अक्‍टूबर को लगा सूर्यग्रहण बेहतर नजर नहीं आया था। देश के बाकी हिस्‍सों में यानी उत्‍तर, पश्चिम और दक्षिण में लोग आंशिक चंद्रग्रहण देख पाएंगे। 

Chandra Grahan 2022 : जानकारी के अनुसार, भारत में शाम 5:32 बजे से इसकी शुरुआत होगी और शाम 6:18 बजे यह खत्‍म होगा। 46 मिनट तक चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। इसके लिए स्‍पेशल ग्‍लास की जरूरत नहीं है। अनुमान है कि दुनियाभर में 2.7 अरब लोग इस चंद्रग्रहण को देख पाएंगे। अगर आपके इलाके की मौसमी परिस्थितियां चंद्रग्रहण को देखने में बाधा पहुंचा रही हैं, तो आप इस लिंक पर क्लिक करके चंद्रग्रहण को लाइव ऑनलाइन देख सकते हैं। 

Chandra Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों की हिंदू धर्म में काफी मान्‍यता है। हिंदू धर्म में ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण सूतक सुबह 9:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए सूतक का समय दोपहर 2:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक है।

Chandra Grahan 2022 : भारत के अलावा इसे अन्‍य एशियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। साल 2022 में दुनिया में 4 ग्रहण लगने थे। इनमें से 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण हैं। भारत में एक सूर्यग्रहण दिखाई दिया था, जो दिवाली के अगले दिन लगा था और आज चंद्रग्रहण की बारी है। चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इसी क्रम में सीधी रेखा में स्थित हों। चंद्रग्रहण से जुड़े अन्‍य अपडेट भी हम आपके लिए लेकर आएंगे।  
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *