पेशे से ब्लॉगर मनीष वर्मा लम्बे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्हें “पुतुल फाउंडेशन” की ओर से “आल इंडिया सुनैना वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट” आयोजित करवाने के लिए भी जाना जाता है। उनकी संस्था “पुतुल फाउंडेशन” मुख्यतः स्वास्थ्य और महिलाओं के स्वास्थ्य, शौच आदि मुद्दों पर काम करती है। इस बार जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो मनीष का ध्यान पटना में ऐसे परिवारों पर गया जहाँ कई सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए थे। विशेष तौर पर जहाँ बच्चे छोटे थे या घरों में बुजुर्ग थे, वहाँ खाना एक बड़ी समस्या थी। मरीज खुद खाना बना नहीं सकते थे और अगर बाहर से खाना मंगवाया भी जाता तो वो बहुत खर्चीला तथा मरीजों के लिए उचित नहीं होता।

पुतुल फाउंडेशन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मनीष ने तय किया कि ऐसे परिवारों को शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध करवाया जाये। कोविड – 19 संक्रमण के बारे में आधी-अधूरी जानकारी और अफवाहों के भय से इनके परिवारों में लोगों ने आना जाना बंद कर रखा था। खाने के बिना उन्हें समस्या नहीं हो, इसलिए पुतुल फाउंडेशन की और से मनीष, दिव्या आदि ने खाना पहुँचाने की जिम्मेदारी संभाली। उनके प्रयासों को देखकर कई स्वयंसेवक भी उनके साथ आ जुटे और इस तरह मरीजों के परिवारों में और कोरोना संक्रमित घरों में खाना पहुँचाने की शुरुआत हो गयी। पंद्रह दिन बीतते बीतते पुतुल फाउंडेशन ने आस पास के इलाके में खाने की सुचारू व्यवस्था कर डाली।

दिव्या वर्मा जो फाउंडेशन की ट्रस्टी होने के साथ ही साथ क्राइस्ट कॉलेज बेंगलुरु की छात्रा हैं, इस काम में तन-मन से मदद करने में जुट गयीं। उन्होंने आस पास के ऐसे परिवारों का पता लगाया जहाँ खाने की समस्या आ रही थी। जल्द ही ऐसे सौ से अधिक खाने के पैकेट घरों में पहुंचाए जाने लगे। हरेक घर तक जाने, फ़ोन के जरिये मरीजों की तबियत और अन्य जरूरतों के बारे में भी दिव्या लगातार पता करती रही। जल्दी ही कई और स्वयंसेवक भी दिव्या और मनीष के प्रयासों में आ जुटे।

पुतुल फाउंडेशन के सतीश चन्द्र वर्मा एवं रश्मि बताते हैं कि ऐसा कोई प्रयास शुरू में भागीरथी लग रहा था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपने व्यक्तिगत स्रोतों के जरिये वो कितने लोगों को खाना पहुंचा पायेंगे। खाना बनाने और पहुँचाने में होने वाला खर्च एक बड़ी समस्या थी, लेकिन “लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया” की तर्ज पर उनके लिए भी मदद आती रही। सतीश चन्द्र वर्मा मानते हैं कि सामाजिक सहयोग के मामले में बिहार का समाज एक मिसाल है। उन्होंने कामना की कि समाज ऐसा ही एकजुट रहे, ना कि जैसा जाति-धर्म के नाम पर उसे विखंडित माना जाता है, वैसा हो।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *