मुंबई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के भावी सुपरस्टार अभिनेता सूरज सम्राट की आने वाली फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊंगी का ट्रैलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया।चूंकि,कुछ माह पूर्व इनकी फिल्म पावर ऑफ किन्नर रिलीज हुई।जो काफी सफल रहीं हैं।वहीं रिलीज ट्रैलर तेरी दुल्हन सजाऊंगी दर्शकों द्वारा पसंद की जा रहीं हैं।पूरी फिल्म भी जल्दी ही रिलीज होगी।

अभिनेता सूरज सम्राट ने बताया कि फिल्म में एक्शन,रोमांस,ड्रामा भरपूर हैं और सबसे बड़ी बात यह एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं।जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।

आने वाले समय में सूरज सम्राट की कई फिल्में आने वाली हैं।जिनमें हमदर्द,सूरज द रिवेंजर मैन,दिल तुझको पुकारें,मोहब्बत रंग लायेगी आदि शामिल हैं।

तेरी दुल्हन सजाऊंगी में सूरज सम्राट के साथ अभिनेत्री तनुश्री और मधु सिंह राजपूत ने अभिनय किया हैं।वहीं खलनायक की भूमिका में देव सिंह हैं।

उपरोक्त प्रमुख कलाकारों के अतिरिक्त अन्य में ब्रजेश त्रिपाठी,विनोद मिश्रा,बालेश्वर सिंह,अरुण सिंह,केके गोस्वामी, श्रद्धा नवल,अमित पाल बंटी,दिनेश पांडेय,राहुल श्रीवास्तव,धामा वर्मा,आशुतोष चौबे,आर नरेंद्र,सोनी पटेल,माही श्रीवास्तव,विद्या सिंह ने अभिनय किया हैं।

निशु एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म तेरी दुल्हन सुजाऊँगी के निर्माता शिवांश फिल्मस एंटरटेंमेंट,निर्देशक स्व. लाल जी श्रीवास्तव,सह निर्माता सुखदेव चौधरी व सुधीर गुप्ता,कार्यकारी निर्माता संजय कुमार,मुख्य सह निर्देशक चंदन कश्यप,लेखक रामचंद्र सिंह,संगीतकार अमन श्लोक,गीतकार राजेश मिश्रा,रामचन्द्र सिंह,पंकज प्रियदर्शी,एडिटर दीपक जऊल, डीओपी एम नागेंद्र और अशोक पांडा,फाइट मास्टर प्रदीप खड़का,आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा,नृत्य निर्देशक संतोष सर्वदर्शी व सौम्या आयुज,डिजाईनर प्रशांत,मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा,पीआरओ रामचन्द्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।

By Shubhendu Prakash

शुभेन्दु प्रकाश 2012 से सुचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे कार्यरत है साथ ही पत्रकारिता भी 2009 से कर रहें हैं | कई प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडिया के लिए काम किया साथ ही ये आईटी services भी मुहैया करवाते हैं | 2020 से शुभेन्दु ने कोरोना को देखते हुए फुल टाइम मे जर्नलिज्म करने का निर्णय लिया अभी ये माटी की पुकार हिंदी माशिक पत्रिका में समाचार सम्पादक के पद पर कार्यरत है साथ ही aware news 24 का भी संचालन कर रहे हैं , शुभेन्दु बहुत सारे न्यूज़ पोर्टल तथा youtube चैनल को भी अपना योगदान देते हैं | अभी भी शुभेन्दु Golden Enterprises नामक फर्म का भी संचालन कर रहें हैं और बेहतर आईटी सेवा के लिए भी कार्य कर रहें हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *