मात्र 2,999 रुपये में Zebronics Zeb-Iconic Lite स्मार्टवॉच लॉन्च, हेल्थ और स्पोर्ट्स के लिए बेस्ट, 1 चार्ज में निभाएगी 5 दिन साथ

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Zebronics ने मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच Zebronics Zeb-Iconic Lite लॉन्च की है। Zebronics ने बीते साल वायरलेस ईयरबड्स और स्मार्टवॉच लॉन्च की थीं। बीते साल कंपनी ने जून में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Zebronics Drip स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Zebronics द्वारा लॉन्च की गई नई स्मार्टवॉच कैसी है।
 

Zebronics Zeb-Iconic Lite की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Zebronics Zeb-Iconic Lite की कीमत 2,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Zebronics स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। इसके अलावा वॉच का सिलिकॉन बैंड Gold-Blue, Silver और Black जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। यह वॉच अतिरिक्त रूप से मैटल वर्जन में पेश की जाती है।
 

Zebronics Zeb-Iconic Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Zebronics Zeb-Iconic Lite में मैटल बॉडी के साथ 1.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है। इसकी 2.5D कर्व्ड स्क्रीन किसी भी मौसम में बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इसके अलावा यह ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट भी प्रदान करती है। इसके इंटरफेस में ड्यूल मीनू UI और 11 प्रोग्रामेबल वॉच फेस हैं जो कि 100 से ज्यादा हैं।

बैटरी की बात की जाए तो यह Smartwatch एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक चल सकती है। Zeb Iconic-Lite में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस एसिस्टेंट जैसे कि iOS Siri और Android Google Assistant भी दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच में कैलकुलेटर, कैमरा शटर, म्यूजिक कंट्रोल और दो बिल्ट इन गेम्स शामिल हैं।

इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा बिल्ट इन स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जो कि स्पोर्ट्स लवर्स के बहुत काम आते हैं। इसके अलावा इसमें IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग है जो कि इसे कहीं भी इस्तेमाल के लायक बनाती है। इस स्मार्टवॉच को Zeb-FIT 20 ऐप के साथ इस्तेमाल किया जाता है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही एक्सेस प्रदान कर सकती है। सेफ्टी और हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो इस वॉच में हार्ट रेट, SPO2 ट्रैक, बीपी मॉनिटरिंग, पेडोमीटर, कैलोरी काउंटर, स्लीप मॉनिटर और मैडेटिएटिव ब्रीदिंग हेल्थ मॉनिटरिंग क्षमता मिलती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *