क्‍या Pathaan के आगे टिक पाएगी Gandhi Godse Ek Yudh? हिंदू महासभा ने की टैक्‍स फ्री करने की मांग

एंटरटेनमेंट गलियारों में इस वक्‍त सिर्फ एक फ‍िल्‍म की ही चर्चा है। नाम आप जानते ही हैं। फैंस शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) देखने के लिए उत्‍साहित हैं। हालांकि एक और फ‍िल्‍म है, जो पठान की रिलीज के एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्‍तक दे रही है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yudh) 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। क्‍या यह फ‍िल्‍म शाहरुख खान की पठान के आगे टिक पाएगी? यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा। गांधी गोडसे एक युद्ध को लेकर एक अपडेट सामने आया है। 

पठान की तरह ही राजकुमार संतोषी की फ‍िल्‍म गांधी गोडसे एक युद्ध को लेकर भी विवाद हो रहा है। मध्‍य प्रदेश में इस फ‍िल्‍म पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इस फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि हिंदू महासभा ने इस फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की डिमांड की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म पर इसलिए भी विवाद है क्‍योंकि पहली बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का पक्ष इस फ‍िल्‍म के जरिए बड़े पर्दे पर सामने रखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई लोग इस फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि हिंदू महासभा का रुख अलग है। बताया जा रहा है कि उसकी ओर से फ‍िल्‍म को ट्रैक्‍स फ्री करने की डिमांड की गई है। 

रिपोर्टों के अनुसार, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि संगठन ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है। जयवीर भारद्वाज ने बयान दिया है कि यह पहली बार है जब नाथूराम गोडसे की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है। गोडसे को फिल्म में बोलने का मौका मिला है। उनके मुताबिक फिल्म को रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि सरकार सहमत है कि गोडसे ने देश के लिए अपना बलिदान दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *