2022 में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने खोजे 200 से ज्यादा ग्रह! जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का कमाल!

वर्षों से एक सवाल दुनियाभर के वैज्ञानिकों के मन में है कि एलियंस (Aliens) हमसे कब कॉन्‍टैक्‍ट करेंगे। रिसर्चर्स की एक टीम का यह मानना है कि शायद एलियंस हमसे कॉन्‍टैक्‍ट करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। तो आखिर वह सही समय कब आएगा? रिसर्चर्स की एक टीम ने यह अनुमान लगाने की कोशिश भी की है। इसका सीधा कनेक्‍शन एक्‍सोप्‍लैनेट से है यानी वो ग्रह जो हमारे सूर्य के अलावा अन्‍य सूर्य की परिक्रमा करते हैं। 

नई स्‍टडी में रिसर्चर्स ने E.T. (एक्स्ट्रटरेस्ट्रीअल) यानी परग्रहियों के तकनीकी संकेतों को स्‍टडी किया। वैज्ञानिकों को लगता है कि जिस समय एक्‍सोप्‍लैनेट अपने सूर्य के ठीक सामने से गुजरते हैं और पृथ्‍वी के नजरिए से वह बेस्‍ट समय हो, तो वह एक सटीक क्षण हो सकता है। उस समय एलियंस की ओर से पृथ्‍वीवासियों को सिग्‍नल भेजा जा सकता है। 

स्‍टडी की प्रमुख सोफिया शेख ने कहा कि एक्‍सोप्‍लैनेट का अपने सूर्य के सामने से गुजरना एक पूर्वअनुमानित समय है। इस दौरान एलियंस मैसेज भेजने के बारे में सोच सकते हैं। पृथ्‍वीवासी भी सिग्‍नलों को हासिल करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्‍टडी वैज्ञानिकों की मदद कर सकती है कि इतने विशाल अंतरिक्ष में उन्‍हें कहां देखना है। आमतौर पर एक्‍सोप्‍लैनेट्स को लेकर वैज्ञानिक यही मानते आए हैं उनमें से किसी ग्रह पर जीवन मौजूद हो सकता है।  

यह अध्‍ययन 9 दिसंबर को प्रीप्रिंट साइट arXiv पर पब्‍लिश हुआ था। हालांकि स्‍टडी में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि एलियंस ने हमसे कॉन्‍टैक्‍ट करने की कोशिश की हो। स्‍टडी के तहत रिसर्चर्स ने एक दर्जन से ज्‍यादा ग्रहों को खोजा, जो पृथ्‍वी से बहुत दूर हैं। भविष्‍य में इन ग्रहों को टेलिस्‍कोप की मदद से टटोला जाएगा। 

रेडियो टेक्‍नॉलजी का आविष्‍कार होने के बाद से हमारे वैज्ञानिकों ने कई बार पृथ्‍वी से बाहर सिग्‍नल ट्रांसमिट किए हैं, इस उम्‍मीद में कि शायद उन्‍हें इनका कोई रिप्‍लाई मिले। रिसर्चर्स हमारी आकाशगंगा को भी टटोलते रहते हैं। हालांकि अबतक एक भी बार उनका सीधा संपर्क ए‍लियंस से नहीं हो पाया है। सोफिया शेख और उनके साथियों की स्‍टडी इसलिए अहम है क्‍योंकि इससे हमारे वैज्ञानिक उस तरफ फोकस कर सकते हैं, जहां एलियंस की मौजूदगी हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *