क्‍या आप आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं। अगर हां, तो आज रात का बेसब्री से इंतजार कीजिए। लियोनिड्स उल्का बौछार (Leonids Meteor shower) आज रात अपने पीक पर होगी। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि आज रात आसमान में ‘तारों की बारिश’ होती हुई दिखाई देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर के देशों में हर घंटे लोगों को 50 से 200 उल्‍काओं को देखने का आज मौका मिलेगा। उल्काओं की बौछार किसी खगोलीय चमत्कार से कम नहीं लगी। इस दौरान आकाश में एक पॉइंट से कई उल्का आते हुए दिखाई देते हैं। जब पृथ्‍वी पर एकसाथ कई उल्‍कापिंडों की आवाजाही होती है, तो उसे उल्का बौछार कहा जाता है। 

जानकारी के अनुसार, करीब 30 साल पहले धूमकेतु टेम्पल-टटल (Tempel – Tuttle) ने अपना मलबा रिलीज किया था। इन्‍हीं से होकर आज पृथ्‍वी गुजरने वाली है। इतिहास में ऐसा हुआ है, जब ये उल्‍का बौछारें एक तरह के तूफान में बदल गईं और आसमान रोशन हो गया। साल 1999 और 2001 में हर घंटे करीब 3 हजार उल्‍काओं की बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 

उससे पहले 17 नवंबर 1966 की सुबह करीब 15 मिनट की अवधि के दौरान हजारों उल्का आसमान में देखे गए थे। लियोनिड उल्का तूफान अमूमन 33 से 34 साल के चक्र में आते हैं, जबकि साल में एक बार इनकी ‘बारिश’ आसमान में दिखाई देती है।

रिपोर्टों के अनुसार, इस साल लियोनिड्स उल्का बौछार 6 नवंबर से शुरू हो गई है और यह 30 नवंबर तक एक्टिव रहेगी। आप रात के बाद और सुबह से ठीक पहले आसमान में यह नजारा देख पाएंगे। 17 – 18 नवंबर के आसपास यह नजारा सबसे बेहतरीन होगा। भारत में भी इस नजारे को देखा जा सकेगा। दिल्‍ली-मुंबई समेत तमाम बड़े शहरों में लोग लियोनिड्स उल्का बौछार को देख पाएंगे।  
 

उल्‍का बौछारों को देखने का सही समय 

उल्‍का बौछारों को देखना कोई आम टास्‍क नहीं है। इसके लिए आपको पूरी रात इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी दिलचस्‍पी ऐसी घटनाओं में है, तो फ‍िर आपको यह इंतजार अच्‍छा लगेगा। इसका सबसे बेहतर समय रात करीब 12.30 बजे के बाद सुबह 6 बजे से पहले का है। अन्य उल्काओं की तरह लियोनिड्स उल्का बौछार को देखने के लिए आपको किसी दूरबीन की जरूरत नहीं है, लेकिन शहर की चकाचौंध ऐसे नजारों को फीका कर देती है। 
 

उल्‍का बौछार देखने के लिए क्‍या करें

  • शहर की रोशनी से दूर ऐसी जगह जाएं जहां आपको गहराती हुई रात दिखे। मसलन, कोई ग्रामीण इलाका। 
  • मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सुनिश्चित करें कि आप सेफे हैं। 
  • अपने साथ एक कंबल या आरामदायक कुर्सी ले जाएं, क्‍योंकि उल्‍का बौछारों को देखने के लिए आपको घंटों इंतजार करना पड़ा सकता है। 
  • लोकेशन सेट होने के बाद जमीन पर लेट जाएं और आकाश को देखें। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *