Tesla के प्रोडक्शन ने पकड़ी स्पीड, कंपनी ने चौथी तिमाही में की रिकॉर्ड डिलीवरी

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रोडक्शन और डिलीवरी की है। हालांकि, कंपनी के आंकड़े एनालिस्ट्स के अनुमान से कम रहे हैं। इसके पीछे लॉजिस्टिक्स की समस्याएं, डिमांड घटना, इंटरेस्ट रेट अधिक होना और स्लोडाउन जैसे कारण हैं। 

टेस्ला ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 4,05,278 व्हीकल्स की डिलीवरी की। Refinitiv के डेटा के अनुसार, यह अनुमान 4,31,117 यूनिट्स का था। इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में टेस्ला ने 3,08,600 व्हीकल्स की डिलीवरी की थी। टेस्ला का चौथी तिमाही में प्रोडक्शन 4,39,701 व्हीकल्स का था। कंपनी के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याएं बरकरार हैं। टेस्ला के चीफ Elon Musk ने कुछ महीने पहले कहा था कि वह इसका समाधान करने में जुटे हैं। कंपनी ने चौथी तिमाही में मॉडल 3 कॉम्पैक्ट सेडान और मॉडल Y SUV की 3,88,131 यूनिट्स की डिलीवरी की। इसके अलावा मॉडल X और मॉडल S लग्जरी कारों की 17,147 यूनिट्स कस्टमर्स तक पहुंचाई गई। 

हाल ही मस्क ने टेस्ला के स्टाफ को स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं होने का सलाह दी थी। इस वर्ष टेस्ला के शेयर प्राइस में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके पीछे कंपनी के लिए डिमांड में कमी और मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदना जैसे कारण हैं।  

मस्क ने टेस्ला के वर्कर्स को एक ईमेल में कहा था कि वह मानते हैं कि टेस्ला लंबी अवधि में सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। उनका कहना था, “हमने लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मार्केट इसे स्वीकार करेगी। मेरा मानना है कि लंबी अवधि में टेस्ला सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। स्टाक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित न हों।” इसके साथ ही मस्क ने स्टाफ से इलेक्ट्रिक कार की कस्टमर्स को डिलीवरी में तेजी लाने को भी कहा था। कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन में अपने व्हीकल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की थी। Twitter को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इनवेस्टर्स को यह आशंका है कि वह टेस्ला को अनदेखा कर रहे हैं। मस्क ने ट्वि्टर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इस डील के लिए उन्होंने भारी कर्ज लेने के साथ ही टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचा है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *