शारजाह में इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पहुंचे शाहरुख खान को एक खास सम्मान दिया गया। शारजाह इंटरनेशन बुक फेयर 2022 (SIBF 2022) में किंग खान को ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एन्ड कल्चर नेरेटिव अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड उनको विश्व स्तर पर सिनेमा और कल्चर को आगे ले जाने के लिए दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी खास स्पीच भी दी। वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में लेखकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए तह-ए-दिल से उनके शुक्रगुजार हैं। इसके अलावा शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्मों के बार में भी आत्मविश्वास से भरी एक बात कही।
لحظات من الإلهام تَبقَّت في ذهن جميع زوارنا منذ صعوده المسرح، نجم بوليوود الفنان شاروخان يسترسل في خطابه الليلة عن كون الكلمة، والفعاليات مثل معرض الشارقة الدولي للكتاب… هي حجر الأساس التي سيبنى عليها الجسور التي تصل ثقافات العالم.⠀
#معرض_الشارقة_الدولي_للكتاب⠀⠀⠀⠀ pic.twitter.com/pOpklJb0g1
— Sharjah Book Authority (@SharjahBookAuth) November 12, 2022
इवेंट में शाहरुख खान से जब आने वाली फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में बिल्कुल भी चिंता नहीं है, तीनों ही फिल्में हिट होंगी।’ फिर शाहरुख ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि ऑडियंस के प्यार पर उनको पूरा भरोसा है। शाहरुख आगे बताते हुए कहने लगे कि उन्हें किसी बात का घमंड नहीं है, बस उन्होंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है और फिल्मों के साथ बहुत मेहनत की है। शाहरुख ने कहा कि ये दर्शकों का प्यार ही है जो एक 57 साल के इन्सान को स्टंट करने के लिए प्रेरित करता है।
SIBF 2022 में शाहरुख खान का एक फैन
Photo Credit: Twitter/Sharjah Book Authority
शाहरुख खान पर उनके फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी प्यार पर शाहरुख को भरोसा भी है। हाल ही में फैंस की दीवानगी का एक उदाहरण उनके जन्मदिन पर भी देखने को मिला था। मन्नत के बाहर उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले लोगों का हुजूम उमड़ आया था। इस खास मौके पर शाहरुख ने फैंस के साथ बंगले के ऊपर से ही सेल्फी भी ली थी। साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने फिल्म पठान का टीजर भी रिलीज किया था। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा, जवान 2 जून को और डंकी 22 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में आने के बाद उनकी ये फिल्में कितना कमाल कर पाती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।