Flipkart सेल में 17,500 रुपये सस्ते में मिल रहा Samsung Galaxy S22, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन से है लैस

फ्लिपकार्ट पर आज से Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल शुरू हो गई है। आज यानी कि 6 जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी, 2022 तक चलने वाली इस सेल में Samsung Galaxy S22 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह फोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी कम दामों पर लिस्टेड है। वहीं ग्राहक बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर इसे और भी सस्ता बना सकते हैं। आइए Samsung के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।
 

Samsung Galaxy S22 पर ऑफर

Flipkart पर Samsung Galaxy S22 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट महज 56,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर से Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10% यानी कि 1,500 रुपये तक  बचत हो सकती है। वहीं IDFC FIRST क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,000 रुपये का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 3,530 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। भारतीय बाजार इस फोन को 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद 17,500 रुपये सस्ता होकर 55,499 रुपये में मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy S22 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy S22 में 6.1 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ पैनल से प्रोटेक्‍टेड है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड वन UI 4.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। सेल्‍फी के लिए इस स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *