6GB रैम, Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy A34 गीकबेंच पर स्पॉट!

Samsung के कथित अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A34 को एक बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है। अभी तक अफवाह है कि यह कंपनी के पॉपुलर Samsung Galaxy A33 का सक्सेसर होगा जिसे सैमसंग ने पिछले साल लॉन्च किया था। अब Galaxy A34 को एक बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 1080 SoC होने की बात कही गई है जिसके साथ में 6GB रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग में फोन के बेंचमार्क स्कोर्स के साथ परफॉर्मेंस का पता भी चलता है। इससे पहले इस डिवाइस को ब्लूटूथ एसआईजी पर स्पॉट किया गया था। जिसके मुताबिक इसमें 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। 

Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है जहां पर इसका मॉडल नम्बर A346N मेंशन किया गया है। इसमें ARM MT6877V/TTZA प्रोसेसर बताया गया है जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन Dimensity 1080 चिप से लैस होकर आ सकता है। इसमें 6जीबी रैम भी देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग में फोन को परफॉर्मेंस कोर भी बताए गए हैं। इसमें दो कोर 2.6GHz के बताए गए हैं जबकि 6 कोर 2GHz क्लॉक स्पीड पर बताए गए हैं। 

इसके अलावा फोन को बेंचमार्क स्कोर्स भी यहां से सामने आ जाते हैं। जिसके मुताबिक इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 778 पॉइट्ंस का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 2322 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आ सकता है। इससे पहले इसे Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था जिसके मुताबिक इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले बताई गई थी। 

इसे Samsung Galaxy A33 का सक्सेसर बताया गया है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। Samsung Galaxy A33 की भारत में कीमत 28,499 रुपये से शुरू होती है। फोन में Exynos 1280 SoC चिप है और 8 जीबी तक रैम दी गई है। हाल ही में Galaxy A34 के रेंडर्स भी लीक हुए थे जिनमें फोन ग्रेफाइट, लाइम, वॉयलेट और सिल्वर कलर में दिखाया गया था। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा भी दिखाया गया था और वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले देखा जा सकता था। यह 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है, ऐसा कथित तौर पर कहा गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *