2023 में सलमान खान और ऐशवर्या राय होंगे आमने सामने!

साल 2023 शुरू हो गया है और इस साल बॉलीवुड अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नये साल में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पीएस-2′ भी आ गई है। ऐशवर्या की इस फिल्म के रिलीज का अनाउंसमेंट हाल ही में हुआ है। ऐसे में दोनों के ही फैंस फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हाल ही में ऐशवर्या की फिल्म ‘पीएस-1′ को रिलीज किया गया था। जिसमें उनकी एंक्टिंग को खूब सराहना भी मिली थी। अब फिल्म के मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट के रिलीज की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक ‘पीएस-2′ 28 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।

ऐश्वर्या की फिल्म पीएस-2 को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के पहले पार्ट ने दुनिया भर में तकरीबन 500 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐश्वर्या के साथ ही फिल्म में प्रकाश राज, त्रिशा, किशोर और सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसका संगीत एआर रहमान द्वारा दिया गया है।
 

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सिनेमाघरों में 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही एक्टर्स के फैंस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों फिल्म कुछ दिनों के अंतराल में ही रिलीज की जाएगी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती है।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को साल 2022 में ही रिलीज होना था, लेकिन पिछले साल फिल्मों की खराब हालात देख कर इसके मेकर्स ने फिल्म को नये साल में रिलीज का फैसला लिया। सलमान खान की आगे आने वाली फिल्में के बारे में बात करें तो उनकी फिल्म ‘टाइगर 3′ भी इसी साल रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ फीमेल लीड की भूमिका में हैं। टाइगर 3 को दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *