Redmi K60 सीरीज की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से अधिक! लॉन्च से पहले जानें कैसे होंगे ये स्मार्टफोन

Xiaomi ने Redmi K60 सीरीज को कुछ हफ्ते पहले बीते साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब यह लाइनअप जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। हालांकि भारत में सटीक लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। Xiaomi ने भारत में सीरीज के लिए इसकी अनुमानित प्राइस रेंज को कंफर्म किया है। स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। चीन में लॉन्च हुए Redmi K60 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Redmi K60 Pro में  Snapdragon 8 Gen 2 SoC है, जबकि Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट है।
 

Redmi K60 सीरीज की कीमत

Xiaomi ने Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स के लॉन्च दौरान भारत में Redmi K60 सीरीज की प्राइस रेंज का हिंट दिया गया है। अपने प्रेजेंटेशन में कंपनी ने खुलासा किया कि अन्य प्रीमियम Xiaomi स्मार्टफोन्स के साथ Redmi K60 सीरीज की कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा होगी। वहीं चीन में Redmi K60 की कीमत CNY 2,499 यानी कि करीब 30,000 रुपये, Redmi K60 Pro की कीमत CNY 3,299 करीबन 40,000 रुपये और Redmi K60E की कीमत CNY 2,199  भारतीय करेंसी में 26,000 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है।
 

Redmi K60 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

Redmi K60 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2K 1440×3200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल तीसरा मैक्रो कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Redmi K60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2K 1440×3200 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल यूनिट है। बैटरी की बात करें तो इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *