फिल्म को 23 दिसंबर को अमेजन प्राइम रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि अक्षय और जैकलीन की ये फिल्म ‘राम सेतु’ पहले भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध थी। मगर इसे देखने के लिए दर्शकों को रेंट देना पड़ रहा था। मगर अब ये फिल्म फ्री में देखी जा सकती है। अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। लगभग 150 करोड़ की लागत में बनी राम सेतु से सभी को काफी उम्मीदें थी। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई भी नहीं की।
अक्टूबर में रिलीज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन 15 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर सब को हैरान कर दिया था। इसकी ओपनिंग को देखकर ये अंदाजा लगाया कि फिल्म काफी शानदार बिजनेस करेगी। लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई कम होती गई। जिसके बाद अपनी कमाई का ग्राफ लगातार गिरने के कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ऐसे में मेकर्स ओटीटी रिलीज से ‘राम सेतु’ के नुकसान को भरने की कोशिश कर रहे हैं।
खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। अब उनके आने वाली फिल्मों से ही उम्मीद की जा सकती है। वह जल्द ही फिल्म ओह माय गॉड 2, कैप्सूल गिल और सेल्फी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। उनके फैंस उनकी अगली रिलीज फिल्मों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
