33W फास्ट चार्जिंग वाला Oppo Reno 8T लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर आया नजर, जानें सबकुछ

Oppo Reno 8T को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। डिवाइस जिसका मॉडल नंबर CPH2481 है, को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है।  इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन अलग-अलग बाजारों में जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

Pricebaba की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस का 5G वर्जन लॉन्च करने की सोच रही है। इसने कई सर्टिफिकेशन्स भी अपने नाम कर लिए हैं। जिससे यह पता लगा है कि इस फोन को आधिकारिक होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।  एक ओप्पो फोन मॉडल नंबर CPH2505 को Singapore IMDA, India BIS, Europe’s EEC और Indonesia TKDN जैसे प्लेटफॉर्म्स से सर्टिफिकेशन मिल गया है। किसी भी लिस्टिंग में डिवाइस की मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया नहीं गया है। हालांकि, IMDA ने यह कन्फर्म किया है की “OPPO Reno 8T 5G” मार्केटिंग नाम है। इससे यह भी पता लगा है कि 5G के अलावा, डिवाइस में कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और NFC होंगे। 

OPPO Reno 8T (4G) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस डिवाइस को SIRM (Malaysia), EEC, TKDN, BIS, Bluetooth SIG, TDRA और Element Materials Technology का सर्टिफिकेशन मिला है। इन सर्टीफिकेशन्स से यह पता चलता है कि डिवाइस में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और 33W चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह भी पता लगा है कि डिवाइस कलर ओएस 13 पर काम करेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Reno 8T और Reno 8T 5G के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। 

इसी के साथ, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Oppo Find N2 Flip मॉडल नंबर CPH2437 को IMDA रेगुलेटरी बॉडी से अप्रूवल मिल गया है। यह उन कई सर्टीफिकेशन्स में से एक है जो हाल ही के हफ्तो में फ्लिप को मिला है। जैसा कि पता ही है, Find N2 Flip इस महीने चीन में पेश किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि डिवाइस Q1 2023 के अंत तक ग्लोबली उपलब्ध कराई जाएगी।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *