OnePlus Ace 2V फोन 5000mAh बैटरी, 16GB रैम, 1.5k डिस्प्ले के साथ 7 मार्च को होगा लॉन्च! जानें खास बातें

OnePlus Ace 2V कंपनी का अकमिंग स्मार्टफोन है जो इन दिनों बहुत चर्चा में है। फोन 7 मार्च को लॉन्च होने वाला है जिसमें अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक्स और सर्टिफिकेशन साइट्स के माध्यम से सामने आ चुके हैं। फोन में 6.74 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी पूरी डिटेल्स हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V को चीन में 7 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोन को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया था कि OnePlus Ace 2V में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। लेकिन पिछले दिनों आए लीक्स और अपडेट्स में इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस बाहर आ चुके हैं। आइए अपडेट्स के मुताबिक इसके सभी स्पेसिफिकशंस पर नजर डालते हैं। 

OnePlus Ace 2V के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन में 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। डिवाइस HDR 10+ के सपोर्ट के साथ आ सकता है, ऐसा कहा गया है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

कैमरा फ्रंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर देखने को मिल सकता है। इसकी मोटाई 8.15mm होगी। फोन का वजन 191.5 ग्राम बताया गया है। OnePlus Ace 2V में IR ब्लास्टर भी देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ भी आएगा, ऐसा कहा गया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 9000 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ में कंपनी Mali G710 GPU की पेअरिंग दे सकती है। फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *