50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होने वाला है खास

वनप्लस ने आज कन्फर्म किया है कि 4 जनवरी को चीन में वनप्लस 11 को पेश किया जाएगा। चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है। इसी को रिब्रांड किया जाएग। रिब्रांडिंग के बाद इस फोन को ग्लोबल मार्किट में OnePlus 11R का नाम दिया जाएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Ace 2 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। 

सोर्स के अनुसार, OnePlus Ace 2 कर्व्ड-एज डिस्प्ले और सेंटर में पंच-होल के साथ आएगा। इसमें OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जा सकता है। OnePlus Ace 2 में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 

लीक में इस फोन के लॉन्च टाइम को लेकर किसी टाइमफ्रेम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। जहां OnePlus 11, 4 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं,  Ace 2 मार्किट में इसके बाद कभी आ सकता है। डिवाइस को OnePlus 11R के नाम से ग्लोबल मार्किट में रिब्रांड किया जा सकता है। 

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सेल्फीज के लिए, इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा और 50MP (Sony IMX890) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP ट्रिप्पल कैमरा यूनिट दी गई है। Ace 2 में 16 GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 13 OS के साथ प्रीलोडेड और ColorOS 13 के साथ की बाजार में आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए, Ace 2 में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

चीनी बाजार में, OnePlus Ace 2 की प्रतिस्पर्धा Realme GT Neo 4, iQOO Neo 7 Racing Edition और Redmi K60 Pro से हो सकती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *