Ola Electric का सबसे बड़ी EV कंपनी बनने का दावा, दिसंबर में बेची 25,000 से ज्यादा यूनिट्स

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Ola Electric ने अपना मार्केट शेयर बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी का दावा है कि इसके Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बड़ी सफलता मिली है।

कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने दावा किया कि ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी है। उनका कहना था, “हम मिशन इलेक्ट्रिक को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने देश भर में EV की पहुंच बढ़ाई है। ओला इलेक्ट्रिक देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी बन गई है। इस वर्ष EV की बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।” ओला इलेक्ट्रिक ने अपना बिजनेस डायरेक्ट टु कस्टमर (D2C) मॉडल के साथ शुरू किया था। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। हाल ही में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री की जा रही है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *