अगर आपने हवाई यात्रा की है तो आपको पता होगा कि फ्लाइट में मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड में रखना पड़ता है। इस प्रक्रिया से मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत सीमित हो जाता है। यह नियम यात्रियों और फ्लाइट क्रू दोनों पर ही लागू होता है। इससे लोगों को लंबी दूरी की फ्लाइट के दौरान दिक्कतें आती हैं और लोगों को वाई-फाई का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा कीमत तक चुकानी पड़ती है। मगर हवाई यात्रा में अब एक नए युग की शुरुआत हो गई है और टेक्नोलॉजी के चलते नियमों में बदलाव हो रहा है। यूरोपीय संघ (EU) में एयरलाइन पैसेंजर्स जल्द ही आसमान में पूरी तरह से अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर पाएंगे।

एयरप्लेन मोड: यूरोपीय संघ कमीशन ने 2008 में एयरक्राफ्ट के लिए कुछ फ्रीक्वेंसी बैंड रिजर्व किए और कुछ सर्विस को हवा में इंटरनेट का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। यह सर्विस स्लो भी है और महंगी भी है। ऐसे में पैसेंजर्स के लिए एकमात्र ऑप्शन अपने डिवाइस को एयरप्लेन मोड में रखना था। हालांकि अब नियम बदल चुके हैं। यूरोपीय संघ के देशों में एयरलाइन पैसेंजर्स को फ्लाइट के दौरान अपने फोन को एयरप्लेन मोड में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूरोपीय कमीशन ने ऐलान किया है कि उन्होंने ‘एयरप्लेन मोड’ नियम हटाने का फैसला किया है। ऐसे में राज्यों के लिए फ्लाइट के लिए 5G फ्रीक्वेंसी बैंड उपलब्ध कराने की समय सीमा 30 जून 2023 है। इसका मतलब यह है कि यात्री अपने फोन के सभी फीचर्स कॉल और डाटा समेत ऐप्स का इस्तेमाल, जिसमें म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीम तक शामिल हैं, इनका इस्तेमाल फ्लाइट में कर सकते हैं। यूरोपीय कमीशन के अनुसार, नए सिस्टम के जरिए 100Mbps से ज्यादा 5G जैसी तेज डाउनलोड स्पीड मिलेगी।

यूके फ्लाइट सेफ्टी कमेटी के चीफ एग्जीक्यूटिव दाई व्हिटिंगम ने कहा कि “ऐसे में एक चिंता का विषय था कि इससे ऑटोमैटिक फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में हस्तक्षेप हो सकता है। मगर देखा गया कि ऐसे में हस्तक्षेप का जोखिम बहुत कम है। हालांकि हमेशा इसकी सलाह दी जाती है कि जब आप फ्लाइट में हों तो डिवाइस को एयरप्लेन मोड में रखना चाहिए।”
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *