Mrs. World 2022: खत्म हुआ भारत का 21 साल का इंतजार, सरगम कौशल ने जीता Mrs. World 2022 खिताब

Mrs. World 2022: अब जाकर 21 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। भारत ने मिजेस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम करा लिया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 का ये खिताब सरगम कौशल के नाम से जुड़ गया है। ये मोमेंट सभी के लिए काफी भावुक रहा। इवेंट में जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ऑबरॉय, मोहम्मद अजहरूद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिजेस वर्ल्ड अदिती गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से इस खिताब के लिए, सरगम कौशल को चुना। इस खिताब के अनाउंसमेंट के साथ ही सरगम काफी भावुक नजर आईं।

मिसेज वर्ल्ड 2022 का आयोजन अमेरिका में किया गया। वहीं इवेंट में कई बड़े सितारे नजर आए। जब 21 साल बाद भारत ने ये खिताब जीता तो सरगम कौशल की आंखें खुशी से नम नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह ताज पहन कर सरगम ने भारत का नाम रौशन किया। साथ ही वो काफी इमोशनल भी नजर आईं।
 

 

आपको बता दें 21 साल पहले अदिति गोवित्रिकर ने ये ताज पहन कर भारत का मान बढ़ाया था। अदिति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सरगम को बधाई देते हुए लिखा, ‘इस जर्नी का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापिस आ गया है। आपको बहुत बधाई।‘

मिसेज वर्ल्ड का टाइटल जीतने वाली सरगम जम्मू कश्मीर की हैं। वह एक मॉडल और एक टीचर भी हैं। सरगम की शादी साल 2018 में हुई थी। उनके पति इंडियन नेवी के लिए काम करते हैं। शादी के बाद ही ये खिताब जीतने का सपना उन्होंने देखा था। और फिर अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

मिसेज इंडिया वर्ल्ड एक तरह का ब्यूटी पेजेंट है, जिसमें सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं। इसकी शुरूआत साल 1984 में हुई थी। पहले इस खिताब का नाम वुमन ऑफ द वर्ल्ड था। जिसके चार साल बाद यानी 1988 से इसे मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *