Maruti Suzuki Grand Vitara CNG हुई लॉन्च, 26.6 किमी का देगी माइलेज, मात्र 30,723 रुपये देकर ले जाएं घर

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara का नया S-CNG वेरिएंट पेश कर दिया है। इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड और प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया गया, जिसके बाद कंपनी ग्रैंड विटारा को अब एस-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर रही है। यहां हम आपको Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG का इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG में 1.5 लीटर का नेक्स्ट जनरेशन K सीरीज Dual Jet, Dual VVT इंजन दिया गया है जो कि सीएनजी मोड में 5500rpm पर 64.6kW की पावर और 4200rpm पर 121.5 Nm का टॉर्क जनेरट करता है। गियर बॉक्स की बात करें तो यह 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें तो यह एक किलो सीएनजी में 26.6 किमी का माइलेज दे सकती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो Grand Vitara S-CNG की लंबाई 4345mm, ऊंचाई 1645mm, चौड़ाई 1795mm और व्हीलबेस 2600mm है।
 

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG के Delta (MT) वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12,85,000 रुपये है। वहीं इसके Zeta (MT) वेरिएंट की कीमत 14,84,000 रुपये है। इसके अलावा Grand Vitara S-CNG को Maruti Suzuki के मंथली सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के तहत भी खरीदा जा सकता है, जिसमें हर महीने 30,723 रुपये देने होंगे।
 

Grand Vitara S-CNG के फीचर्स

ग्रैंड विटारा में दमदार पावरट्रेन ऑप्शन और सेगमेंट के बेस्ट फीचर्स हैं। यह कार ड्राइविंग का एक शानदार अनुभव प्रदान करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं और यह पहली एकमात्र प्रीमियम सीएनजी एसयूवी भी है। ग्रैंड विटारा नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी के तहत स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple कारप्ले और Android ऑटो मिलता है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट और 40+ कनेक्टेड फीचर्स प्रदान किए जाते हैं।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *