कार्तिक की यह फिल्म फिलहाल होल्ड कर दी गई है। ऐसे में उनके चाहने वालों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस फिल्म के अचानक होल्ड पर जाने की वजह क्या है। दरअसल, कार्तिक और इस फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता दोनों इस समय अपने अलग-अलग वर्क कमिटमेंट के कारण बिजी हैं। इस वजह से फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है।
इस फिल्म पर काम कब शुरू किया जाएगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। हंसल मेहता इन दिनों करीना कपूर को लेकर अपनी फिल्म में बिजी हैं।
कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म शहजादा’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘शहजादा” फरवरी में रिलीज होने जा रही है। वहीं, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की अभी शूटिंग चल रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
