Jio लाई 5G इंटरनेट प्लान, 70 रुपये से भी कम कीमत में इतने GB डेटा! जानें डिटेल्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 5G नेटवर्क में अपग्रेड करने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए एक खास डेटा प्लान पेश किया है। चूंकि Jio, Airtel जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों की 5G सर्विसेज अब देश के कई शहरों में शुरू हो चुकी हैं और ग्राहक इसे इस्तेमाल करने लगे हैं, इसलिए 5G चाहने वाले ग्राहकों को कंपनी ने बेहद सस्ते में ऐसा डेटा प्लान दिया है जिसमें आपको पूरा 6GB डेटा मिलता है। इस प्लान से रिचार्ज करवाकर आप सस्ते रिचार्ज पैक के साथ 5G इंटरनेट की सुपरफास्ट स्पीड का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान की कीमत और वैधता की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Reliance Jio के कई प्लान अब भी ऐसे हैं जिनमें 5G डेटा का एक्सेस नहीं दिया गया है। इन प्लान्स में अभी भी 4G डेटा ही मिलता है। ऐसे में इंटरनेट डेटा टॉपअप के एक नए प्लान को कंपनी ने घोषित किया है जिसमें आपको 6GB हाई स्पीड 5G इंटरनेट मिलता है। यानि कि इसमें 4G डेटा तो है ही, लेकिन अगर आप 5G में स्विच करना चाहते हैं तो इसमें 5G डेटा का एक्सेस भी कंपनी दे रही है। इसे 61 रुपये में रिचार्ज करवाया जा सकता है। जियो की 5G सर्विसेज के लिए आपको अलग से कोई रिचार्ज प्लान लेने आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने इसे 5G Upgrade प्लान के नाम से पेश किया है। इस डेटा प्लान में आपको कंपनी ने यह सुविधा दे दी है। वैसे, 5जी सर्विसेज के लिए कंपनी यूजर्स से अलग से कोई चार्ज नहीं लेती है, लेकिन यह सर्विस सभी प्लान्स के साथ नहीं आती है। 

जियो के 61 रुपये के प्लान डिटेल्स की बात करें तो इसमें आपको अलग से कोई वैलिडिटी नहीं दी जाती है। आपके मौजूदा प्लान के साथ यह पैक एक्टिव रहता है। चाहे वह 3 महीने के लिए हो, 6 महीने के लिए, या फिर 1 साल के लिए। यानि वैधता तक आपको पूरा डेटा अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की सहूलियत मिलती है। यहां पर ध्यान दें कि यह एक डेटा वाउचर है जिसमें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स या अन्य कोई लाभ नहीं दिया गया है। यानि कि इसमें आपको कॉलिंग, एसएमएस या किसी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। 

जियो के अनलिमिटिड प्लान 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं जिसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, SMS और डेली डेटा बेनिफिट मिलता है। इस डेटा वाउचर का फायदा आपको 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये के प्लान के साथ दिया जा रहा है। इस ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या जियो ऐप पर भी जाकर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *