Jio 5G Welcome Offer: भारत के इन शहरों में यूज करें फ्री 5G इंटरनेट

io Welcome Offer: जियो का 5जी नेटवर्क अब देश के कई इलाकों में फैल गया है और कंपनी आने वाले महीनों में इसमें नए शहरों को जोड़ना जारी रखेगी। Jio 5G नेटवर्क को जो चीज Airtel की तुलना में बेहतर ऑप्शन बनाता है, वो इसका Welcome Offer है। इस ऑफर के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जियो 5जी नेटवर्क का बेनिफिट ले सकते हैं। हालांकि, इसमें कुछ छोटी शर्तों का ध्यान रखने की जरूरत है।

Jio ने बीटा टेस्टिंग के दौरान जियो वेलकम ऑफर शुरू किया, जिसके तहत लोगों को फ्री 5G सर्विस मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस सर्विस के लिए जियो यूजर्स को किसी प्रकार का स्पेशल रिचार्ज नहीं करना होगा। हालांकि, कुछ शर्ते भी हैं, जैसे Jio Welcome Offer में 5G का आनंद लेने के लिए आपको उस क्षेत्र में होना जरूरी है, जहां जियो का ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क उपलब्ध है।
 

Jio True 5G eligible cities

शुरुआत में जियो 5जी नेटवर्क को बेंगलुरू और हैदराबाद में लाइव किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने इसे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी फैलाया। इसके अलावा, जियो ट्रू 5जी सर्विस को बाद में गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, नाथद्वारा और गुजरात के सभी 33 डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स में भी शुरू किया गया। इस लिस्ट का लेटेस्ट शहर पुणे था, जहां अब 5G नेटवर्क उपलब्ध है।
 

Jio Welcome Offer details

अब वेलकम ऑफर की बात करते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए जियो यूजर के पास Jio 5G-नेटवर्क सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना जरूरी है। यदि आपके पास 5G डिवाइस है, तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इनमें से पहला यह कि आपके डिवाइस में 5G नेटवर्क एक्टिवेट होना चाहिए, जिसके लिए डिवाइस निर्माता अपडेट जारी कर रहे हैं। इसके अलावा, आपके डिवाइस में n28, n78, n258 बैंड्स का सपोर्ट होना जरूरी है। बैंड्स के बारे में आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस पेज पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, डिवाइस के बॉक्स में भी सभी बैंड्स की जानकारी मौजूद होती है।

यदि आपका डिवाइस 5G नेटवर्क के लिए पूरी तरह से तैयार है, तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप 5G इस्तेमाल करने के लिए 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में मौजूद हों।

इतना ही नहीं, आपके जियो नंबर पर 239 रुपये या उससे अधिक का एक्टिव प्लान होना जरूरी है। यदि आपके पास ऐसा पैक है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा और जियो का दावा है कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली 5G स्पीड 1Gbps तक है। 

जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत मिल रही है। यह इनवाइट बेस्ट सर्विस है, जिसका मतलब है कि यह कंपनी द्वारा चुने गए यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप ऊपर बताई सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपको Jio True 5G सर्विस का इनविटेशन मिल जाएगा। यदि आप भी जांचना चाहते हैं कि आपको यह ऑफर मिला है या नहीं, तो आप कंपनी के My Jio ऐप को स्मार्टफोन पर इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां पर आप जियो वेलकम ऑफर का बैनर देख पाएंगे।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *