Jio के 2023 के धमाकेदार प्लान लॉन्च! डेली 2.5GB डेटा, 388 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नए साल पर हर बार कुछ खास ऑफर्स लेकर आती है। इस बार भी कंपनी ने नए साल 2023 के लिए धमाकेदार प्लान लॉन्च किए हैं। रिलायंस जियो ने 2023 रुपये की कीमत में एक प्लान पेश किया है जिसमें 252 दिनों की वैधता दी गई है। इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि वैधता तक कुल 630GB डेटा इसमें दिया जा रहा है। 

अगर आप इससे भी ज्यादा लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं तो कंपनी ने 2999 रुपये में एक और प्लान पेश किया है। वैसे तो यह प्लान कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में पहले से ही मौजूद है, लेकिन जो एक्स्ट्रा फायदा इसमें जोड़ा गया है, वह ये कि अब इसमें 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। यानि कि 365 दिन से बढ़कर अब इसकी वैधता 388 दिन की हो गई है। साथ ही कंपनी ने इसके साथ 75GB एक्स्ट्रा डेटा दिया है। 

डेली 2.5GB डेटा वाले जियो प्लान (Jio Plan daily 2.5GB Data) आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी देते हैं। इसके अलावा, अगर आप SMS का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं तो ये प्लान आपको रोजाना 100 SMS मुफ्त देते हैं। हां लेकिन, डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन फिर भी आप इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे। इस प्लान की एक और खास बात है कि योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है। 

ये दोनों प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देते हैं। इसमें JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो इस जियो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *