क्‍या मेटावर्स फेल हो रहा? 2022 में VR हेडसेट्स की सेल में 12% की गिरावट

अक्‍टूबर 2021 में जब मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक (Facebook) का नाम बदलकर मेटा (Meta) रखा, तब ज्‍यादातर लोगों ने पहली बार मेटावर्स (Metaverse) के बारे में जाना। मेटावर्स एक आभासी दुनिया यानी वर्चुअल वर्ल्‍ड है। इसके जरिए अलग-अलग शहरों या देशों के लोग इस तरह कनेक्‍ट हो सकते हैं, जैसे वह एक-दूसरे के साथ हों। मेटावर्स से जुड़ने के लिए चाहिए हाई-स्‍पीड इंटरनेट और वर्चअल रिएलिटी हेडसेट (virtual reality headsets)। लेकिन क्‍या यह सेक्‍टर उस तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा, जिसकी उम्‍मीद जताई गई थी? क्‍या मेटावर्स फेल हो रहा है? एक रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों ने यह सवाल खड़ा किया है।   

CCS Insight के आंकड़ों में बताया गया है कि इस साल दुनियाभर में वर्चुअल और ऑगमेंटेड रिएलिटी हेडसेट (virtual and augmented reality headsets) की शिपमेंट 12 फीसदी घटकर 96 लाख रह गई। वहीं, रिसर्च
फर्म एनपीडी ग्रुप से CNBC को मिले आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में VR हेडसेट्स की बिक्री 2022 में 2 फीसदी घटकर 1.1 बिलियन डॉलर रह गई। ये आंकड़े फेसबुक जैसी उन तमाम कंपनियों के लिए चुनौती हैं, जो मेटावर्स की दुनिया में उज्‍ज्‍वल भविष्‍य देख रही हैं और इससे जुड़ी तकनीकों में निवेश कर रही हैं। 

हालांकि मार्क जुकरबर्ग ने अपने एक बयान में कहा था कि मेटावर्स को मुख्यधारा में आने में एक दशक तक का समय लग सकता है। लेकिन उन्‍होंने यह उम्‍मीद जताई थी कि यह सेक्‍टर सैकड़ों अरब डॉलर के बिजनेस वाला है। अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे यह कहा जा सकता है कि मेटावर्स को अभी लंबा सफर तय करना है।

मेटा, वर्चुअल रिएलिटी मार्केट में बड़ा नाम है। हालांकि उसके वीआर हेडसेट्स मार्केट में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी के Quest 2 और Quest Pro ठीकठाक कीमत वाले वीआर हेडसेट्स हैं। Quest 2 को साल 2020 में लाया गया था, इसने 2022 में सेल में गिरावट देखी है। वहीं Quest Pro के दाम 1100 डॉलर से ज्‍यादा हैं, जो इसे एक महंगा प्रोडक्‍ट बनाते हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि साल 2023 में VR डिवाइसेज फ‍िर जोर पकड़ेंगे या नहीं। वैसे भी मार्केट में मंदी की आशंका गहराई हुई है। हालांकि नए साल में कुछ और प्रोडक्‍ट इस क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐपल का मिक्‍स्‍ड रिएल‍िटी हेडसेट लॉन्‍च हो सकता है। इसकी कीमत 2 से 3 हजार डॉलर के बीच हो सकती है। इस डिवाइस में अंदर-बाहर करीब 10 कैमरे लगे होंगे। वहीं, Sony का PlayStation VR2 हेडसेट नए साल की शुरुआत में लॉन्‍च हो सकता है। इसे वो यूजर इस्‍तेमाल कर पाएंगे, जिनके पास PlayStation 5 होगा। 
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *